फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM inspected paddy purchasing centers and instructed to weigh 200 quintals daily

डीएम ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर दिए प्रतिदिन 200 क्विंटल तौल कराने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM inspected paddy purchasing centers and instructed to weigh 200 quintals daily
संभल। मंडी समिति में धान की सरकारी खरीद के लिए लगाए गए क्रय केंद्रों का सोमवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने निरीक्षण किया। धान की खरीद में सुस्ती पर नाराजगी जताई। क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन 200 क्विंटल तौल कराने के निर्देश दिए और कहा कि इससे कम तौल हुई तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने किसानों को बेवजह परेशान न करने की सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन

जनपद में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। क्रय केंद्र प्रभारी कभी बारदाना न होने तो किसानों के धान खराब बताकर तौल कराने में हीलाहवाली करते हैं। जिला प्रशासन तक यह शिकायतें गईं तो प्रशासन चेत गया। सोमवार को खुद जिलाधिकारी संजीव रंजन संभल की मंडी समिति में धान की सरकारी खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच गए। क्रय केंद्र प्रभारियों से खरीद की स्थिति जानी। कम खरीद होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन दो सौ क्विंटल की खरीद होनी चाहिए। कम खरीद पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि धान बेचने के लिए आने वाले किसानों से नम्रता के साथ पेश आएं। यदि धान गीला या या अन्य कोई दिक्कत हैं तो उन्हें समझाएं। सूखाकर और साफ करके धान लाने को कहें पर उन्हें ऐसे ही नहीं लौटाएं। ऐसी स्थिति सामने आई तो कार्रवाई होगी। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed