फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM asked for clarification from teachers after finding mistakes in children's copies

Sambhal News: बच्चों की कॉपियों में गलती मिलने पर डीएम ने शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 03 Sep 2024 06:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 03 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
DM asked for clarification from teachers after finding mistakes in children's copies
चंदौसी (संभल)। डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने सोमवार को गांव भुलावई स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता देखी और बच्चों को पूरी तरह से निपुण करने के आदेश दिए। साथ ही बच्चों की कॉपियों में गलतियां मिलने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने स्कूल की चाहरदीवारी को सात फीट ऊंचा करने, विद्युत तारों को अंडरग्राउंड करने, खिड़की-दरवाजों को बदलने और जर्जर शौचालयों को ध्वस्त कर पोषण वाटिका बनाने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल में बाल पेटिंग, सोकपिट तैयार कराने के साथ-साथ मिड-डे-मील को लेकर शेड बनाने के निर्देश दिए। बच्चों की कॉपियों को चेक करते समय गलतियां मिलने पर उन्होंने अध्यापकों को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खंड विकास अधिकारी को स्कूल के पास बने तालाब की सफाई जल्द से जल्द कराने के आदेश दिए। इसके अलावा निपुण अभियान में सहयोग न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने के बीएसए को भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत डीएम गांव आटा स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी को स्कूल की बाउंड्री को सात फिट ऊंचा कराने, सौंदर्यीकरण, मुख्य गेट को ऊंचा कराने के साथ फुलबाड़ी की क्यारी की पेंट कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, बीएसए अलका शर्मा, विकास खंड अधिकारी कमल कांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुनावई के पीएम श्री स्कूल में भी डीएम ने परखीं व्यवस्थाएं

जुनावई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने सोमवार को गांव मिर्जापुर स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय में नियमित रूप से साफ सफाई करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही जर्जर भवन को जल्द से जल्द नीलाम करने और खंड विकास अधिकारी को विद्यालय का सौंदर्यीकरण करने के लिए निर्देशित किया। ग्राम प्रधान को स्कूल के पास की नालियाें की मरम्मत करने के आदेश दिए। यहां पर भी बच्चों की कॉपियों में गलतियां मिलने पर शिक्षकों का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने गांव खेरिया रुद्र स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विद्यालय के चारों ओर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने 31 अक्टूबर तक विद्यालय को निपुण बनाने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, डिप्टी कलेक्टर आनंद कटारिया, बीएसए अलका शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed