फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Divyang accused of not voting

दिव्यांगों ने मतदान नहीं कराने का लगाया आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Divyang accused of not voting
संभल। दिव्यांगों ने घर बैठे मतदान नहीं कराने का जिला स्तरीय अधिकारियों पर लगाया है। विकास विकलांग सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आस मोहम्मद के नेतृत्व में बहजोई पहुंचकर दिव्यांगों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार दिव्यांगों से भी घर बैठे ही मतदान कराया जाना चाहिए लेकिन संभल में ऐसा नहीं हुआ है। दिव्यांगों ने कहा कि 14 फरवरी को मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहजोई में जिला दिव्यांगजन अधिकारी से विकास विकलांग सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आस मोहम्मद के नेतृत्व में दिव्यांगों ने वार्ता की। दिव्यांगों ने कहा कि गाइडलाइन के हिसाब से दिव्यांगों का मतदान नहीं कराया गया है। बीएलओ की लापरवाही के चलते पूरे संभल जिले के दिव्यांग मतदान करने से रह गए हैं।
विज्ञापन

आस मोहम्मद ने कहा कि संभल जिले के दिव्यांगों ने आने वाली 14 फरवरी को मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान आदेश कुमार, चौधरी जामिन अली, मनोज कुमार, सत्येंद्र, मोहम्मद वकील, नेहा कुमारी, सिराज अहमद, अतर सिंह, मंगल सिंह, इकराम रजा, जाने आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ की रिपोर्ट पर घर-घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने की व्यवस्था कराई जाती है। यदि कहीं संख्या कम होती है तो वहां पर यह सुविधा नहीं हो पाती। इसी के चलते कुछ दिव्यांग ऐसे रह गए होंगे, जो घर बैठे मतदान नहीं कर सकें। उनसे कहा गया है कि वह एक मिसाल बनें और बूथ पर जाकर खुद वोट डालें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी/दिव्यांगजन अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed