फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   District administration alert regarding Chief Minister's visit, DM and SP inspected

मुख्यमंत्री दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
District administration alert regarding Chief Minister's visit, DM and SP inspected
संभल। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में गांव मुजाहिदपुर स्थित कैलादेवी मंदिर के नजदीक मैदान का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी मुख्यमंत्री का दौरा संभावित है लेकिन जिला प्रशासन किसी तरह की चूक नहीं करना चाहता है। इसलिए तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। अगर मुख्यमंत्री संभल जिले के दौरे पर आते हैं तो करीब 200 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कैला देवी मंदिर पर जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि विभागों से परियोजनाओं की जानकारी अभी मांगी गई है। जो परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी उनका लोकार्पण कराया जाएगा और जो शुरू होने वाली हैं उनका शिलान्यास होगा। विभाग प्रमुखों को इसके लिए निर्देश दे दिए हैं। बताया कि जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यक्रम जनसभा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं उनका लोकार्पण करा दिया जाए। वहीं सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार 34 परियोजनाएं हैं, जिनका लोकार्पण व शिलान्यास कराया जाना है। इसमें मुख्य परियोजनाएं लोकनिर्माण विभाग, जिला पंचायत विभाग और अन्य विभाग की हैं। मुजाहिदपुर में बने ओवर हेड टैंक का भी लोकार्पण कराया जाना संभावित है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेताओं में संजय सांख्यधर और विरलेश यादव भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed