फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   District administration active for vaccination, DM tested the arrangements on the ground

टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, धरातल पर उतरे डीएम ने परखीं व्यवस्थाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
District administration active for vaccination, DM tested the arrangements on the ground
संभल। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने स्वास्थ्य विभाग को जगह-जगह टीकाकरण बूथ लगाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने नगर के चौधरी सराय में दो ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण के प्रचार करने के लिए रवाना किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे टीकाकरण बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनाउंसमेंट कर अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी रमेश बाबू, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह, सीएचसी प्रभारी डा. मनीष अरोड़ा, चिकित्साधिकारी डा. नीरज शर्मा के साथ कोर पीसीआई जनकल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed