{"_id":"591364db4f1c1bb737852be0","slug":"dispute-in-two-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ले गया युवक, घरवालों से मारपीट-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को ले गया युवक, घरवालों से मारपीट-तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 11 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
गांव के घर में की गई तोड़फोड़। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैर समुदाय के युवक संग शादीशुदा महिला ने घर की दहलीज पार की तो बवाल हो गया। गुस्साए महिला के परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया, नजदीकियों को भी नहीं बख्शा। तनाव को देखते हुए जिले भ्ार से फोर्स को बुला लिया गया है। मौके पर भीड़ जमा थी।
आरोप है कि, तकरीबन नौ घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली, परिजनों से मारपीट भी की। कीमती सामान लूटकर ले जाने का भी आरोप लगा है। मामला दो समुदायों के लोगों के बीच का होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंची गुन्नौर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर तोड़फोड़ करने वालों को खदेड़ा।
एसडीएम और सीओ भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात तकरीबन दस बजे आक्रोशित लोगों ने नसीर पुत्र नफीस के घर पर हमला बोल दिया और उसकी बाइक को बाहर निकालकर आग लगा दी। इससे अफरातफरी मच गई, जल्द ही मौजूद पुलिसकर्मी पहुंच गए और आग बुझाई और घरों में कर दिया।
विज्ञापन
गुन्नौर थाने के एक गांव की शादीशुदा महिला आठ मई की रात कहीं चली गई। चर्चा है कि, उसका गौना अभी होना था। उस दिन तो परिजन महिला को तलाश करते रहे, लेकिन मंगलवार देर रात परिजनों को जानकारी हुई कि महिला को उसका पड़ोसी दूसरे समुदाय का युवक ही बहला फुसलाकर ले गया है। इसके बाद महिला के परिजन आक्रोशित हो गए। गांव के लोग भी उनके साथ हो गए।
आरोप है कि सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने देर रात युवक पक्ष के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया। परिजनों से मारपीट के साथ घरों में तोड़फोड़ कर दी, नजदीकियों के घरों को भी नहीं छोड़ा। जिन्होंने रोक-टोक की, जमकर पीटा, कई लोग जख्मी हो गए। नौ घरों में तोड़फोड़ की बात कही जा रही है। दो घंटे तक यहां अराजकता का माहौल रहा।
सूचना मिलने पर गुन्नौर थाना पुलिस के साथ एसडीएम व सीओ गुन्नौर भी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। तोड़फोड़ कर रहे लोगों को खदेड़ा। इधर, सहमे कई लोग परिजनों संग घर छोड़कर भाग गए।
दोनों समुदायों के बीच तनाव से एहतियाती तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर उमेश यादव ने बताया कि महिला को भगाकर ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घरों में तोड़फोड़ करने वालों पर भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र में महिला को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आक्रोशित लोगों ने युवक पक्ष के घरों में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में भी तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। गांव में शांति है, एहतियात के तौर पर पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है। -उमेश यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर