फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dispute between two groups due to possesion of shops villagers became angry on police action road jam

संभल: दुकानों पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस कार्रवाई के बाद भड़के ग्रामीण, लगाया जाम 

Sun, 04 Jul 2021 04:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 04:54 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों ने उकसाया था।

विज्ञापन
dispute between two groups due to possesion of shops villagers became angry on police action road jam
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

संभल में दो दुकानों पर कब्जा करने पहुंचे एक पक्ष के लोगों का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई। इसी बात पर एक पक्ष के लोग भड़क गए। 

विज्ञापन


संभल बहजोई मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाने का प्रयास किया। महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस हिरासत में आए लोगों ने कुछ लोगों पर उकसा कर जाम लगवाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना में दो दुकानों पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के नन्हे का कहना है कि उसके पास 30 वर्ष से ये दुकानें हैं और इसकी खरीद का स्टांप भी हैं। वहीं दूसरे पक्ष के वीरेश का कहना है कि उसने एक सप्ताह पहले गांव के पूर्व प्रधान से दुकानें खरीदी हैं। और इसकी रजिस्ट्री भी है। पुलिस दोनों पक्षों को साथ लेकर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हे पक्ष के लोग पुलिस कार्रवाई के बाद भड़क गए। महिलाएं रोड पर आ गईं और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों ने उकसाया था। इसलिए ही जाम लगा दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed