फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dirt on the main road, danger of spreading infectious diseases

मुख्य मार्ग पर पसरी गंदगी, संक्रामक रोग फैलने का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dirt on the main road, danger of spreading infectious diseases
चंदौसी/बनियाठेर। विकास खंड बनियाखेड़ा के गांव नसीरपुर नरौली की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। मार्गों पर गंदगी पसरी है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं बच्चे हो या बड़े सभी कीचड़ से गुजरने को मजबूर हैं। जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

गांव नसीरपुर नरौली ऐसी ग्राम पंचायत है, जहां की सड़कें, सफाई व्यवस्था चौपट है। सड़कों पर घूर के अंबार लगे हैं। गांव की 400 मीटर की मुख्य सड़क ने नाला का रूप धारण कर लिया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे इसी कीचड़ वाले रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। गांव में एक सफाई कर्मी भी तैनात है, जो कभी कभार ही आता है। वह भी सफाई नहीं करता। गांव में सफाई व्यवस्था न होने से सड़कें जर्जर हो गईं हैं। जिन पर चलना भी दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव की बदहाल हालत में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार गांव की गंदगी को दूर करने व सड़कों को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव में विकास अथवा निर्माण संबंधी कोई कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में महीने भर से कोई सफाई कर्मी नहीं आया है। समय से अगर सफाई भी होती रहे तो जलभराव से थोड़ी निजात मिल सकती है। इस संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
तेजपाल सिंह, निवासी नसीरपुर नरौली
हमारे गांव की अपेक्षा आसपास के गांव बेहतर हालात में हैं, लेकिन आज तक नसीरपुर नरौली के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। सड़क में सफाई व्यवस्था चौपट है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

सुरेशपाल सिंह, निवासी नसीरपुर नरौली
गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा है। सड़ते हुए बदबूदार पानी व कीचड़ से ग्रामीण गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरकर ड्रेस खराब कर लाते हैं। बच्चों का निकलना भी दूभर हो गया है।
बलबीर सिंह, नसीरपुर नरौली
करीब 30 वर्ष से मुख्य मार्ग जर्जर एवं कीचड़ युक्त है। जिसमें जलभराव रहता है। कई बार अधिकारी आए और देख कर चले भी गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ऋषिपाल सिंह, नसीरपुर नरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed