फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dini ijtima aaj se, tabligi jamaton k sath pahunche musalmaan

दीनी इज्तिमा आज से, तब्लीगी जमातों के साथ पहुंचे मुसलमान

Sat, 24 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 24 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
यूपी के तमाम जनपदों से आए मुसलमान यहां पर 24, 25 व 26 दिसंबर को होने वाले बड़े इज्तिमा में शरीक होंगे। इज्तिमा का आगाज शनिवार को सुबह फजर की नमाज के साथ होगा। तमाम उलमा-ए- इकराम दीनी तकरीरें करेंगे।
विज्ञापन


वाजिदपुरम के करीब पांच किलोमीटर इलाके में इज्तिमा के आयोजन का नजारा कई दिन पहले से ही दिखाई पड़ रहा है। अब तो तकरीबन सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तब्लीगी जमातों के जो लोग आने थे वे देर रात्रि तक संभल में इज्तिमा स्थल तक पहुंच गए हैं। उनके लिए जनपदवार तंबू लगाए गए हैं।
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है। करीब 300 पुलिस कर्मी मौजूद हैं। पुलिस चौकी भी शाम से ही सक्रिय कर दी गई है। सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। तंबुओं के पास ही जनपद वार पार्किंग का इंतजाम है। पार्किंग में अलग-अलग जगहों से आए मुसलमान खुद-ब-खुद अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पार्किंग ही नहीं, भोजन से लेकर रास्ता दिखाने तक और इलाज से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और ट्रैफिक मैनेजमेंट तक में अपनी मर्जी से लोग बिना किसी मेहनताने के रात दिन लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जायजा लिया
संभल। कमिश्नर एल वेंक्टेश्वर लू के दौरे के बाद जिला प्रशासन इज्तिमा की तैयारी में सक्रिय हो गया। एहतियाती सुरक्षा प्लान बनाया गया है। सुरक्षा प्लान के मुताबिक फोर्स की ड्यूटियां लगाईं गईं हैं। मंडल के जनपदों से संभल के लिए फोर्स आया है। अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव और अपर जिलाधिकारी आरपी यादव ने दोपहर में इज्तिमा स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के आदेश दिए। वहीं आयोजकों से पूछा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। इजित्मा स्थल पर पुलिस चौकी देखी गई। 

नगर पालिका ने कैंप लगाया, पालिकाध्यक्ष पहुंचे
संभल। नगर पालिका परिषद ने इज्तिमा स्थल पर कैंप लगाया है। पालिकाध्यक्ष कौसर अहमद खुद इज्तिमा स्थल तक पहुंचे। उन्होंने पालिका कर्मचारियों सफाई और पेयजल व्यवस्था में सहयोग देने के आदेश दिए हैं। जबकि एडीओ यावर अब्बास ने ग्रामीण क्षेत्रों के 20 से अधिक सफाई कर्मचारियों को इज्तिमा स्थल पर सफाई व्यवस्था में लगाया है।


इज्तिमा की कामयाबी के लिए नमाज के बाद दुआ
संभल। इज्तिमा के शामियानों में शुक्रवार को जुमे की नमाज में हजारों मुसलमान शामिल हुए। नमाज से पहले तकरीर हुई और दुआ हुई। इज्तिमा की कामयाबी के लिए दुआ कराई गई। वेस्ट यूपी के जनपदों की ज्यादा भागीदारी है। पड़ोसी जनपद मुरादाबाद के सबसे ज्यादा लोग पहुंचे हैं। इसके साथ ही मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, बरेली के लोग भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed