{"_id":"62c49c7d0f35c415066f4d51","slug":"difficulties-in-giving-exam-for-learning-license-sitting-at-home-chandausi-news-mbd433673925","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर घूमने निकले अधिवक्ता को अज्ञात लोगों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर घूमने निकले अधिवक्ता को अज्ञात लोगों ने मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के फतेहपुर शमसोई गांव में मंगलवार की सुबह तीन नकाबपोश लोगों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी। घायल अधिवक्ता ने मोबाइल पर घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग घायल को सीएचसी बहजोई लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज करा रहे हैं।
थाना बहजोई क्षेत्र के गांव फतेहपुर शमसोई निवासी अमित शर्मा (35) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा तहसील चंदौसी में प्रैक्टिस करते हैं। वह गांव से ही तहसील आते-जाते हैं। मंगलवार की सुबह पांच बजे अमित शर्मा अपने खेतों पर पैदल घूमने गए। सुबह 6.15 बजे अमित की पत्नी भावना शर्मा ने चाय पीने के लिए उन्हें फोन किया तो पति ने कहा कि उसे गोली मार दी है और वह चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध नगर खड्आ स्थित खेत पर बने नलकूप के पास जमीन पर पड़ा है। गोली लगने की बात सुन पत्नी घबरा गई और अपने ससुर ओम प्रकाश शर्मा व सास मिथलेेश शर्मा को घटना की जानकारी दी। ओमप्रकाश शर्मा अपने एक परिचित के साथ बाइक से खेत पर पहुंचे और घायल अधिवक्ता को बाइक पर बैठाकर घर ले गए। घायल ने कहा कि जब वह खेत पर पहुंचा तो तीन नकाबपोश हथियारबंद लोग पहुंचे और तमंचे से फायर कर दिए। इसमें एक गोली अधिवक्ता के बायीं ओर माथे में तथा दो गोली पेट में लगी। इसके बाद परिजन घायल को निजी वाहन से बहजोई सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। पिता ने दूरभाष पर हुई वार्ता में बताया कि अमित मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
-----------------
- सुबह घूमने निकले अधिवक्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है । गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। परिजनों ने अभी किसी भी तरह की रंजिश नहीं बताई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद ही सही जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
- चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।