{"_id":"571537b74f1c1b4d6d8b4873","slug":"died-baby-in-bucket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई थाना क्षेत्र के साकिन शोभापुर गांव में दोपहर को घर के आंगन में खेल रहे मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। जिस समय मासूम बाल्टी में डूब उस समय परिवार के सभी लोग घर के दूसरे हिस्से में ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं उतार रहे थे। परिवार के लोग आंगन में आए तो घटना की जानकारी हुई।
साकिन शोभापुर गांव निवासी सतपाल सिंह यादव ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं लेकर खेत से घर आए थे। घर के सभी लोग गेहूं उतारने में व्यस्त हो गए। सतपाल सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र मोनू आंगन में खेल रहा था।
वह खेलते हुए आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। मोनू बाल्टी पकड़कर खड़ा हुआ और मुंह के बल बाल्टी के अंदर गिर गया। जिससे बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
गेहूं उतारने के बाद परिवार के लोग आंगन में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मासूम की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां-बाप के आंसू थामे नहीं थम रहे थे।