फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Diarrhea patients increased with heat

भीषण गर्मी में बढ़ रहे डायरिया व दस्त के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients increased with heat
संभल/चंदौसी। गर्मी अधिक होने से डायरिया व दस्त के रोगियों में इजाफा हुआ है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 675 मरीज पहुंचे। इसमें करीब 200 मरीज ऐसे थे जिन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत थी। चंदौसी सीएचसी में 400 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या में उल्टी, दस्त से पीड़ित थे। चिकित्सक भी मरीजों से गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ बाहरी खाने का सेवन नहीं करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

धूप, उमस भरी गर्मी के साथ लू के थपेड़ों की वजह से सरकारी अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। बीते दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल में खांसी बुखार के साथ ही उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चे भी इस गर्मी से बेहाल हैं। चिकित्सक उपचार के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से सेहत पर असर पड़ रहा है। खानपान में सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव करने से बीमार होने से बचा जा सकता है। बताया कि आमतौर पर ओपीडी 400-450 मरीजों की रहती है लेकिन गर्मी ज्यादा होने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चे भी गर्मी से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

संभल। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में खानपान में सावधानी बरतना ही सेहत को सुरक्षि त रखना है। गर्मी के मौसम में फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। दुकान व फलों के ठेले पर खुले में रखी चीजों को खाने से भी बचना चाहिए। घर पर बना पौष्टिक भोजन ही करना चाहिए। दिनभर ग्लूकोज, ओआरएस व अन्य पेयपदार्थों का सेवन करना चाहिए। जिससे पानी की कमी न हो सके। बचा हुआ वासी खाना कभी नहीं खाना चाहिए और तेज धूप में जाने से बचना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed