फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dhund se yatayat badhit

आसमान में धुंध छा जाने से यातायात की रफ्तार थमी

Wed, 08 Nov 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 08 Nov 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
dhund se yatayat badhit
युवती के शव के ऊपर से गुजरती ट्रेन
मौसम बदलते ही आसमान में धुंध छा गई। मंगलवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। जल्दी ही दिन ढल गया। सुबह के समय कई घंटे तक यातायात की रफ्तार पर ब्रेक रहा। आधा घंटे का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा हुआ। वहीं हाईवे और मुख्य मार्गों पर धुंध के चलते वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। सरकारी स्कूलों में उपस्थिति प्रभावित हुई।
विज्ञापन



मंगलवार को दिन निकलते ही कोहरा छा गया। दिन आगे बढ़ा और धुंध गहरी होती चली गई। शाम होते-होते धुंध और घनी हो गई। अंधेरा सा छा गया। वाहन चालकों ने लाइट जलाकर वाहन चलाए। मुरादाबाद रोड पर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई घंटे तक बसों की रफ्तार धीमी रही। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बसों में यात्री कम निकले।
विज्ञापन


अन्य दिनों की तुलना में आमदनी कम रही। इस बीच भूगोलविद् डा.पुनीत चौधरी का कहना है कि वातावरण में दिन भर छाई रही धुंध बढ़ते प्रदूषण का असर है। चंदौसी संभल आ रहे बादाम सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से आधा घंटे में आ जाते थे लेकिन मौसम खराब होने और धुंध छा जाने से एक घंटा लग गया। इस दौरान हादसे का भी खतरा रहा। गुन्नौर से राजस्व विभाग के कर्मचारी हंसराज ने कहा कि खराब मौसम के चलते दिन भर कामकाज प्रभावित रहा। अन्य दिनों की तुलना में फरियादी कम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed