फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dharmendra received the Strong Man of Uttar Pradesh award

धर्मेंद्र ने हासिल किया स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का अवार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra received the Strong Man of Uttar Pradesh award
चंदौसी (संभल)। पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश बैंच प्रेस पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन सीता रोड स्थित साहू झुन्नी लाल धर्मशाला में किया गया। जिसमें मेरठ, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर व गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संभल निवासी धर्मेंद्र यादव ने चैंपियनशिप स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का अवार्ड हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 53 किलो भार वर्ग में संभल के हर्षित शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मेरठ के रंजीत कुमार, 59 किलो भार वर्ग में संभल के उवैद, रजत कुमार, गाजियाबाद के मोहित, 66 किलो भार वर्ग में गाजियाबाद के रिंकू, संभल के अंकित, बुलंदशहर रोबिन, 74 किलो भार वर्ग में संभल के धर्मेंद्र यादव, मेरठ के नरेंद्र सिंह, आकाश, 83 किलो भार वर्ग में संभल के अंकित यादव, योगेश यादव, नोएडा के रोहन सिंह, 93 किलो भार वर्ग में मेरठ के मोहित कुमार, गाजियाबाद के अभिषेक रावत, मेरठ के आकाश ने गोल्ड, सिल्वर व रजक पदक प्राप्त किए। वहीं 105 किलो भार वर्ग में बिजनौर के सत्यम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा महिला वर्ग में 43 किलो भार वर्ग में गाजियाबाद की प्रियंका शर्मा ने गोल्ड व मेरठ की सपना भारती ने सिल्वर पदक, 47 किलो भार वर्ग में मेरठ की मनीषा शर्मा ने गोल्ड, 52 किलो भार वर्ग में गाजियाबाद की दीक्षा शर्मा ने गोल्ड तथा 57 किलो भार वर्ग में मेरठ की दीपा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का अवार्ड संभल निवासी धर्मेंद्र यादव को दिया गया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिषेक सक्सेना, आशु शर्मा, अर्जुन कोली, एसएन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, शलभ बंसल, राजकुमार, प्रियांशु पाठक, दिव्यांशु देव, जाउल हसन, निहाल सिंह, अर्चित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed