{"_id":"5b6757344f1c1b66428b62b8","slug":"dharmasthal-dameged-by-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर लगने से धर्मस्थल क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर लगने से धर्मस्थल क्षतिग्रस्त
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
संभल के चंदौसी मार्ग पर धर्मस्थल क्षतिग्रस्त होने के बाद मौके पर जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछोली के निकट संभल-चंदौसी पर अनियंत्रित ट्रक ने धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। ग्रामीण हंगामा कर आक्रोश व्यक्त करने लगे। धर्मस्थल क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी गई।
रविवार को रात नौ बजे करीब चंदौसी की ओर से संभल आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने धर्मस्थल में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना ग्रामीणों को हुई तो भीड़ लग गई। धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त देख लोगों में रोष फैल गया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने बमुश्किल समझाया। जिम्मेदार ग्रामीणों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर धर्मस्थल की मरम्मत कराई जाएगी।
तब कहीं जाकर लोग शांत हो सके। पुलिस ने मौके से माल से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि धर्मस्थल क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। धर्मस्थल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया है। एसपी मौके पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।