फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dhampur and Rampur won the match

धामपुर और रामपुर ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dhampur and Rampur won the match
चंदौसी (संभल)। एसएम कॉलेज द्वारा पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच आरएसएम कॉलेज धामपुर व एमएच कॉलेज मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें धामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धामपुर के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जिसमें गौरव ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएच कॉलेज मुरादाबाद की टीम 17.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। धामपुर ने 79 रनों से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच राजकीय रजा कॉलेज रामपुर व केजीके मुरादाबाद के मध्य हुआ। जिसमें राजकीय रजा कॉलेज रामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। राजकीय रजा कॉलेज रामपुर के खिलाड़ियों ने 18 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अभिषेक ने 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीके मुरादाबाद की टीम 16.5 ओवर में 121 पर ऑल आउट हो गई। राजकीय रजा कॉलेज रामपुर ने 29 रनों से मैच जीत लिया। इस अवसर पर डा. अरविंद बहादुर सिंह, डा. नरेंद्र शर्मा, डा. नीरज मलिक, आसिफ, प्रियांशु, माधव, राहुल, डा. अनिल चौहान, डा. मनीष भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed