{"_id":"68bdee73800e778625099600","slug":"devotees-were-mesmerized-on-hearing-the-wedding-story-of-shri-krishna-rukmani-raised-slogans-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126713-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 21 को होगा प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 21 को होगा प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह
विज्ञापन
संभल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक में बोलती वक्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक में प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह 21 सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया। इसमें देश की महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
हल्लू सराय स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व राष्ट्रीय महासचिव कुसुम ने कहा कि अलंकरणों का सम्मान समारोह नवाब गार्डन हयातनगर में होगा। जिसमें महान हस्तियों को वर्ष 2025 के प्रदेश गौरव, समाज गौरव, सरस्वती, साहित्य रत्न, डॉ. बीआर अंबेडकर प्रतिभा सम्मान, सावित्री बाई फुले, कर्तव्यनिष्ठ, शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ, सजग प्रहरी, संभल गौरव, नन्हीं देवी रामस्वरूप स्मृति सम्मान, डॉ. सुधा सक्सेना स्मृति सम्मान तथा महात्मा गौतम बुद्ध शांति सम्मान आदि से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संयोजक राष्ट्रीय महासचिव कुसुम को जबकि कार्यक्रम प्रभारी चिंकी दिवाकर, सहायक प्रभारी राष्ट्रीय महाप्रबंधक रूबी और अंशु कुमारी को बनाया गया। राष्ट्रीय महासचिव कुसुम के नेतृत्व में 15 उप समितियां बनाई गईं। जिसका प्रभारी रूबी, रजनी कान्ता चौहान, मंजू सक्सेना, नाहिद रजा, तेजस्वी, राबिश, चांदनी खां, साधना सरगम, डॉ. नायरा जौहर, अमित कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता तथा अरुण कुमार को बनाया गया।