फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees upset due to the mess spread on the way to the temple

मंदिर जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी से श्रद्धालु परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees upset due to the mess spread on the way to the temple
नगर पालिका के मोहल्ला सीकरी गेट की कबीर गली में सड़क पर नाले की गंदगी पड़ी होने पर शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध से राहगीर और आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कबीर गली के वाशिंदों ने बताया कि चार दिन पहले नाले का गंदगी निकाली गई थी, जिसे सड़क किनारे डाल दिया गया था। नाले से निकली गंदगी से आवागमन प्रभावित हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को शिव मंदिर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। कई संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। जेसीबी से नाले की गंदगी निकालने के दौरान मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी उखड़ गया था, जिससे ठीक नहीं कराया गया। इस दौरान कपिल कुमार, अमित कुमार, अमन कुमार, अरुण कुमार, विनीत कुमार, शुभम कुमार, सौरभ कुमार, निशांत कुमार, हरिओम कुमार, किशन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed