फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   devotees celebrate urs.

कुल शरीफ में मांगीं दुआएं

Mon, 22 Oct 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Mon, 22 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
devotees celebrate urs.
कुल शरीफ की महफिल को खिताब करते मुफ्ती सैयद रेहान मियां मोअज्जमी। - फोटो : amar ujala

चंदौसी। हजरत सैयद अच्छन मियां के सालाना उर्स मुबारक का कुल शरीफ की महफिल के साथ समापन हो गया। खानकाह से जुड़े दूरदराज से मुरीद और अकीदतमंद कुल शरीफ में हाजिर हुए। भारी संख्या में लोगों ने कुल शरीफ में शिरकत कर दुआएं मांगीं।  

विज्ञापन

 कुल शरीफ की रस्म से पहले तकरीर और नातो मनाकिब की महफिल का सिलसिला चला। उलमा इकराम ने लोगों को नबी के बताए रास्ते पर चलने और पाकीजा जिंदगी गुजरने का पैगाम दिया। महफिल का आगाज कारी अमान मियां ने कुरान शरीफ की तिलावत से किया। नात और सलातो सलाम के नजराने पेश किए गए। लोगों से बुराई और गुनाह के रास्ते से दूर रहने का अहद लिया गया। सज्जादा नशीन हजरत सैयद नाजिम मियां कादरी मोअज्जमी ने मुल्क और कौम की सलामती, खुशहाली और भाईचारे की दुआ कराई। सैयद मोहम्मद हाशिम मियां, सैयद रेहान मियां, कारी मुनाजिर हुसैन, हाफिज रियाज अहमद, रागिब अली, आबिद खान, शाने आलम, अब्दुल वाजिद, तारिक अली आदि रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed