फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Development work will be done in the city with four crores, roads will shine

Sambhal News: चार करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य, जगमगाएंगे रोड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city with four crores, roads will shine
चंदौसी(संभल)। शहर में विकास कार्यों की रफ्तार एक बार फिर से तेजी पकड़ेगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श योजना के तहत नगर पालिका को चार करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से शहर की कई सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। साथ ही मुख्य मार्गाें को जगमग करने के लिए डेकोरेट पोल लगाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद से मिली जानकारी के अनुसार सीकरी गेट चौकी से सलीम की पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, मोहल्ला लक्ष्मणगंज में पप्पा बेल्डर से पानी की टंकी होते हुए बदायूं रोड तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, मोहल्ला लक्ष्मणगंज में ही ड्रीम पैलेस से सीकरी गेट चौकी के मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं बदायूं चुंगी महाराणा प्रताप पार्क से रेलवे फाटक तक डेकोरेटेड पोल लगाए जाएंगे। फव्वारा चौक से पिंक टायलेट होते हुए वेंडिंग होन तक डेकोरेटेड पोल लगाए जाएंगे। स्टेशन रोड पर कोतवाली से भगत सिंह स्मारक तक डेकोरेटेड पोल लगाए जाएंगे। भगत सिंह स्मारक से जिला न्यायालय तक डेकोरेटेड पोल लगाए जाएंगे। कैथल गेट पुलिया से रामबाग मंदिर तक और मौलागढ़ पुलिया से संभल गेट गोशाला तक डेकोरेटेड पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए पालिका ने प्लान तैयार कर लिया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------

पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श योजना के तहत पालिका को शहर के विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। प्लान तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है, जिसके तहत सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही मुख्य मार्गों पर डेकोरेटेड पोल लगाकर जगमग किया जाएगा। जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। धर्मराज राम, ईओ चंदौसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed