{"_id":"68828e19b31a9abe1f0fce52","slug":"dentists-are-prescribing-medicines-for-cough-and-fever-due-to-lack-of-equipment-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121733-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उपकरणों के अभाव में खांसी-बुखार की दवा लिख रहे दंत चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उपकरणों के अभाव में खांसी-बुखार की दवा लिख रहे दंत चिकित्सक
Fri, 25 Jul 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। उपकरणों के अभाव में जुनावई, नरौली और चंदौसी सीएचसी में तैनात दंत चिकित्सक खांसी-बुखार के मरीजों को दवा लिख रहे हैं। सीएचसी में आने वाले दंत रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहो है। ऐसे मरीज निजी चिकित्सकों से उपचार कराने के लिए मजबूर हैं। दंत चिकित्सकों का कहना है कि कई बार विभाग को पत्र लिखकर उपकरण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उपकरण नहीं मिल सके हैं। चंदौसी सीएचसी में डॉ. सोनी गौतम, नरौली सीएचसी में डॉ. आमना निरजीश और जुनावई में रोहित कुमार दंत चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। तीनों ही सीएचसी में हर रोज लगभग 15 से 20 मरीज अपने दांतों का उपचार कराने के लिए आते हैं, लेकिन तीनों ही सीएचसी में तैनात दंत चिकित्सकों का मरीजों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि सीएचसी में दंत उपकरण नहीं है।
हालांकि विभाग की ओर से दंत चिकित्सकों को वर्किंग डेंटल चेयर तो उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन बेसिक उपकरण के अभाव में डेंटल चेयर भी बंद कमरे में धूल फांक रही है। ऐसे में दांत के मरीजों को चिकित्सकों द्वारा संभल, मुरादाबाद व अलीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बेसिक उपकरण के अभाव में तीनों ही सीएचसी के दंत चिकित्सक खांसी, बुखार और पेट के मरीज का उपचार करते हैं। दंत चिकित्सकों का कहना है कि उन्होंने कई बार बेसिक उपकरण के लिए विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन सुनवाई नहीं होती है।
............
वर्जन:
किस अस्पताल में उपकरण का अभाव है इसकी जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में जानकारी की जाएगी और जहां दंत रोगियों से संबंधित उपकरण नहीं हैं। वहां उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। -डॉ. तरुण पाठक, सीएमओ, संभल