फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dense fog and cold wind increased the chill

घने कोहरे और सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wind increased the chill
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर घने कोहरे के बीच होकर गुजरते वाहन। - फोटो : SAMBHAL
संभल। शहर और उसके आसपास छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए। कोहरा छटा तो सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। इससे उन लोगों को परेशानी हुई जो रोजी रोटी की तलाश में सुबह के समय घरों से निकले थे। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप हल्की सी निकली लेकिन सर्द हवाओं के चलते राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

अलाव की बेहतर व्यवस्था न होने के चलते जगह जगह लोग ठिठुरते नजर आए। नगर पालिका परिषद की ओर से कुछ जगह जो लकड़ी अलाव के लिए डाली गई वह गीली होने के चलते राहत नहीं दे सकी। कई जगह लकड़ी पड़ी थी लेकिन आग न जल सकी। चंदौसी चौराहे, चौधरी सराय में दुकानदारों ने बताया कि लकड़ी गीली होने के कारण जल नहीं पाती। इसलिए राहत नहीं मिलती। यात्री भी सर्दी से ऐसे ही ठिठुरते रहते हैं। सूखी लकड़ी जगह जगह डाली जाए तो यात्रियों को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed