फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration for non-distribution of ration for two months

दो माह से राशन का वितरण न करने पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for non-distribution of ration for two months
संभल। शहर से सटे गांव सैफ खां सराय के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कहा कि गांव में राशन विक्रेता ने दो माह से राशन का वितरण नहीं किया है। राशन लेने पर गाली-गलौज की जाती है। लोगों का आरोप है कि राशन विक्रेता अंगूठा लगवाकर पर्ची दे देता है, लेकिन राशन नहीं देता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई माह से राशन विक्रेता ने राशन नहीं दिया। मांगने पर अभद्रता करता है। गाली-गलौज की जाती है। कहीं कोई शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देता है। सईदन ने कहा कि दो यूनिट पर एक यूनिट का राशन देता हैं, इसमें भी तीन किलो देते हैं।
विज्ञापन

मोहम्मद शहिद ने कहा कि अंत्योदय कार्ड है। कार्ड के हिसाब से 35 किलो राशन मिलना चाहिए, लेकिन सिर्फ 25 किलो राशन देते हैं।
इस बार तो राशन ही नहीं मिला है। मोहम्मद महफूज ने कहा कि राशन विक्रेता के बेटे ने राशनकार्ड को कटवाने से बचाने की बात कहकर पांच सौ रुपए लिए हैं। राशन समय से देते नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में हनीफ, तौकीन, शबीह, बकर, अख्तरी, रईस अहमद, हनीफ, शमीम, अतीक, शमी, जहानत, वारिस, मुन्नी, इनामुल्ला, रिजवान, मसरुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन वितरण की निगरानी हम खुद लगातार कर रहे हैं। जहां से शिकायतें मिल रही हैं, वहां पर पूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचकर जांच भी कर रहे हैं। सैफ खां सराय में यदि कोई शिकायत है तो इसकी शनिवार को ही जांच कराई जाएगी। पात्र व्यक्तियों को पूरा राशन मिले, इसके लिए प्रयास जारी हैं।
नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed