{"_id":"61e86071fa05a77bd97f0bd2","slug":"demonstration-by-accusing-them-of-giving-lease-to-the-ineligible-sambhal-news-mbd416509226","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को पट्टे देने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को पट्टे देने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शेरपुर के ग्रामीणों ने अपात्रों को पट्टे देने का आरोप लगाकर बुधवार को प्रदर्शन किया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्राम प्रधान ने मोटी रकम लेकर अपने चहेते अपात्र लोगों को पट्टे आवंटित किए हैं।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्रामप्रधान ने मिलीभगत कर अपने चहेते लोगों को पट्टे आवंटित करा दिए हैं। यह अपात्र लोग अब आवंटित पट्टों पर अपना कब्जा जमा रहे हैं। अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामप्रधान पर ही रुपये लेकर पट्टे आवंटित कराने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन करने वालों में मोतीराम यादव, विनोद शर्मा, उमेश शर्मा, धर्मपाल वाल्मीकि, चरण सिंह, अतुल शर्मा, राकेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राजवीर यादव, कल्याण शर्मा, वीकेश यादव, रूप सिंह जाटव, सोमपाल यादव, संजू शर्मा, ओमपाल, देवेंद्र यादव, निर्दोष जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
गांव शेरपुर का चार्ज 12 दिन पहले ही मिला है। पट्टे आवंटन का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पूनम रानी, लेखपाल गांव शेरपुर
तीन वर्ष पहले पात्र लोगों को पट्टे आवंटित किए गए हैं। यह लोग अपना कब्जा कर रहे हैं। वसूली करने का आरोप झूठा है। पात्रों को ही पट्टे आवंटित हुए हैं।
किरन जहां, ग्राम प्रधान, शेरपुर