फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration against the breaking of the iron net over the drain on the middle road

बीच मार्ग पर नाले के ऊपर बने लोहे का जाल टूटने के विरोध में किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the breaking of the iron net over the drain on the middle road
संभल। कस्बा सिरसी में मुकर्रबपुर मार्ग पर सड़क के बीच में नाले के ऊपर पड़े लोहे का जाल टूटने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जाल टूटने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। साथ ही राहगीरों को पैदल निकलने में भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से नाले के ऊपर लोहे का जाल लगवाया गया था। लेकिन इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के गुजरने से नाले पर लगा जाल उखड़ गया है। बताया कि इस नाले पर पड़ा लोहे का जाल और स्लैब कई बार टूट चुके हैं। जाल उखड़ने से बाइक सवार उससे बचने के चक्कर में नियंत्रित होकर गिर जाते हैं। पैदल चलने वालों को भी खतरा बना रहता है। नगर पंचायत के ईओ पृथ्वी राज यादव को शिकायती पत्र देकर मांग की है कि जल्द ही इसको ठीक कराया जाए। प्रदर्शन करने वालो में असगर अली, कदीर अहमद, अजीम खां, शान मोहम्मद, आजम अली, छुट्टन, गौरव चंद्रा, आजम खां, दिनेश चंद्र, अमित चंद्र, दिनेश, चांद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed