फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demonstration against employment servant accused of messing up MNREGA wages

मनरेगा मजदूरी में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against employment servant accused of messing up MNREGA wages
संभल। फर्जी मनरेगा मजदूरी जारी करने के विरोध में एकत्र हुए ग्रामीणों ने रोजगार सेवक के खि लाफ विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग भी उठाई है। ग्रामीणों ने शासकीय धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। जांच कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव निबौरा में बुधवार को रोजगार सेवक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सेवक ने 1 जनवरी से 31 मार्च 2021 तक गांव के एक छोटे से तालाब पर मनरेगा योजना से 1100 मजदूरी दिखाकर 2.20 लाख रुपयेनिकाल लिए हैं। रोजगार सेवक ने अपने परिजनों का भी जॉब कार्ड बनवा लिया है। ऐसे मजदूर कागजों में दर्शाए जा रहे हैं जो काम करने के लिए नहीं जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक ऐसे व्यक्ति का जॉब कार्ड बना हुआ है जो दिव्यांग हैं और चल नहीं सकता। उसके खाते में भी मनरेगा मजदूरी के रुपये आते हैं।
विज्ञापन

शासकीय धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जो मजदूरी करते हैं उनको परेशान किया जाता है। समय से भुगतान नहीं किया जाता। इस मामले में जांच करा कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान चंद्रपाल, मुनेश, मनवीर, आकाश कुमार, अजय पाल, देवेंद्र कुमार, हृदेश कुमार, सतीश सिंह, तेजराम, मनोज कुमार, मानसिंह, सोनू कुमार, समय सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed