फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demanded compensation for the death of farmer during lathi charge in Karnal

करनाल में लाठीचार्ज के दौरान हुई किसान की मौत के मुआवजे की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demanded compensation for the death of farmer during lathi charge in Karnal
हरियाणा के जिला करनाल में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज होने पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लाठीचार्ज कराने वाले प्रशासनिक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बताया कि हरियाणा के करनाल में बस ताड़ा टोल प्लाजा पर संवैधानिक और शांतिपूर्ण ढंग से किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। बताया कि 28 अगस्त को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। कहा कि वहां के एक प्रशासनिक अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों के सर फोड़ने के आदेश दिए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों पर किए लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो गई जबकि सैकड़ों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाए और अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए। लाठीचार्ज में मृतक किसान सुशील काजल के आश्रितों को सरकारी नौकरी व परिवार को 25 लाख रुपये की धनराशि आर्थिक मदद के तौर पर दी जाए। साथ ही घायल किसानों का अच्छा उपचार दिलाकर परिवार के पालन पोषण में मदद किए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलित होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed