फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand to stop liquor contract, demonstrated

शराब के ठेके को बंद कराने की मांग, किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop liquor contract, demonstrated
शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि 11 जुलाई तक अगर दुकान बंद नहीं की गई तो 12 जुलाई से शराब नहीं बेचने देंगे।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव रसूलपुर धतरा में शुक्रवार को गांव में स्थित देसी शराब की दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक वर्ष से जिला स्तरीय अधिकारी और आबकारी विभाग के अधिकारियों से ठेके को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। फरवरी 2021 में आबकारी विभाग के अधिकारी गांव में आए थे और मार्च-2022 में शराब की दुकान गांव से हटाने का आश्वासन देकर गए थे। इसके बावजूद भी शराब की दुकान गांव से बाहर नहीं जा सकी। ग्रामीणों ने 11 जुलाई तक गांव से शराब की दुकान नहीं हटाने पर 12 जुलाई से शराब नहीं बेचने देने का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान नंदिनी देवी, सुमन देवी, कौशल्या देवी, श्यामकली, चमेली, कमलेश देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, मुन्नी देवी, बंटी कुमार, बाबू सिंह, महावीर सिंह, गंगाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed