{"_id":"68bded81f6cf45d9a005ef6e","slug":"demand-to-include-nekpur-nyaya-panchayat-in-amroha-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126705-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नेकपुर न्याय पंचायत को अमरोहा में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नेकपुर न्याय पंचायत को अमरोहा में शामिल करने की मांग
विज्ञापन
सिंहपुरसानी(संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव भवालपुर बांसली में स्थित एक बैंक्वेट हाल में नेकपुर न्याय पंचायत को जनपद अमरोहा में शामिल कराने की मांग को लेकर संघर्ष समिति की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि संभल जिले के मुख्यालय बहजोई में है, जो न्याय पंचायत नेकपुर के गांव भवालपुर बासली से करीब 70 किलोमीटर दूर है। वहीं पड़ोसी जनपद अमरोहा का मुख्यालय लगभग 12 किलोमीटर है।
महीपाल सिंह ने न्याय पंचायत को अमरोहा में शामिल कराने के लिए क्षेत्र की जनता को एकजुट होना चाहिए और आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव का समय आने वाला है। इसलिए मांग को मजबूती के साथ जनप्रतिनिधियों के सामने उठाना चाहिए। मांग पूरी होने तक संघर्ष समिति का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम संयोजक मलखान सिंह ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। बैठक में मदनपाल सिंह, दानवीर सिंह, दुष्यंत शास्त्री, मोहन बेनीवाल, छत्रपाल सिंह, देवेश कुमार उर्फ भोलू, रोहित, सरदार अवतार सिंह, अशोक चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता सरदार अशोक सिंह ने तथा संचालन संदीप चौधरी ने किया। संवाद