फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand raised for formation of District Consumer Council

Sambhal News: जिला उपभोक्ता परिषद के गठन की उठी मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for formation of District Consumer Council
संभल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत की संभल जिला इकाई के द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डीएम से जिला उपभोक्ता परिषद के गठन मांग की गई। कहा गया कि सामान या सेवाएं खरीदते समय उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर सरायतरीन स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत की जिला इकाई संभल द्वारा आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शरद ने कहा कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का प्राथमिक उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और साथ ही निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को वस्तुओं और सेवाओं के संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्राप्त करने का अधिकार है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई संभल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट ने कहा जिले में उपभोक्ता परिषद का गठन जरूरी हो गया है। इस दौरान प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप, विभाग कार्यवाह छत्रपाल, नगर कार्यवाह गोपीचंद, दयानंद वार्ष्णेय, महावीर प्रसाद, अभिषेक अग्रवाल, सोनू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed