{"_id":"68bde37c8da28e02d8085fec","slug":"demand-for-transport-nagar-remains-unfulfilled-trucks-are-forced-to-be-parked-on-the-roads-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126697-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रांसपोर्टनगर की मांग अधूरी, सड़कों पर ट्रक खड़ा करना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रांसपोर्टनगर की मांग अधूरी, सड़कों पर ट्रक खड़ा करना मजबूरी
विज्ञापन
संभल। संभल शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न सिर्फ वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा किया जाना मजबूरी बन गया है बल्कि कार्रवाई भी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से शहर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से शहर की तरक्की होगी और काम कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।संभल शहर में ट्रकों समेत करीब 5000 हजार वाहन हैं। इनमें ट्रक, डीसीएम, टाटा मैजिक सहित अन्य वाहन शामिल हैं। यहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मुंबई, अहमदाबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कलकत्ता, असम, कर्नाटक आदि को वाहनों में आलू, मक्का, बाजरा, गेहूं, आम और सब्जियों की भेजने का काम होता है। इस कार्य से करीब एक लाख लोगों का पेट पल रहा है। बात सहूलियत की करें तो यहां वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित कराए जाने की मांग उठ रही है लेकिन पूरी नहीं हो सकी है।
ऐसे में वाहनों को मुरादाबाद मार्ग, चंदौसी मार्ग के किनारे और अन्य स्थानों पर खड़ा किया जाता है। अकसर अधिकारी भी सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई कर देते हैं। हालांकि अधिकारियों ने पूर्व में चंदौसी मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन देखी थी लेकिन बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ट्रांसपोर्ट के कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बनने से वह दिक्कतों से जूझ रहे हैं। वाहनों को खड़ा किए जाने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है। अगर ट्रांसपोर्ट नगर बनकर वहां दुकानें आवंटित की जाएंगी तो सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। मरम्मत के कार्य से जुड़े लोग वहीं पर काम शुरू करेंगे। तमाम लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा तो उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।
00000
क्या बोले ट्रांसपोर्टर्स-
.ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बनने से समस्या हो रही है। वाहनों को मजबूरी में सड़कों के किनारे खड़ा किया जाता है। ट्रांसपोर्ट नगर बनना चाहिए। -वसीम अहमद
000000
.ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से परेशानी खत्म हो जाएगी। वहां तमाम लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा। वाहनों को एक निश्चित स्थान मिल जाएगा। -मोहम्मद रिजवान
000000
.संभल के वाहन देश के हरेक कोने में खाद्यान्न और सब्जियां पहुंचाने का काम करते हैं। फिर भी यहां ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन पाया है। इसे लेकर कदम उठने चाहिए। -भारत सिंह चौधरी
विज्ञापन
000000
.ट्रांसपोर्ट नगर बनने की बेहद जरूरत है। वहां वाहन खड़े किए जाएंगे तो परेशानी समाप्त हो जाएगी। सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। -मोहम्मद इकराम
0000000
वर्जन-
.संभल में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया होगा। अगर प्रस्ताव नहीं भी गया होगा तो भेजने का काम करेंगे। यहां ट्रांसपोर्ट नगर होना चाहिए। इस सुविधा से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
-अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ संभल