फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for granting weekly leave to contract workers

Sambhal News: ठेका कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for granting weekly leave to contract workers
चंदौसी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने अपनी एक सभा का आयोजन मोहल्ला खुर्जा गेट के वाल्मीकि पार्क में बुधवार को किया। बैठक में सफाई कर्मियों का लंबित वेतन दिलाए जाने पर पालिकाध्यक्ष व उनके पति का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, ठेका कर्मचारियों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

बुधवार को हुई अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की बैठक में जिलाध्यक्ष नंदू वाल्मीकि ने बताया कि संगठन सफाई कर्मियों का वर्षों से लंबित वेतन दिलाए जाने पर पालिकाध्यक्ष लता वाष्र्णेय व उनके पति अखिलेश खिलाड़ी का आभार व्यक्त करता है। साथ ही, बताया कि सफाई कर्मचारियों की अधिकांश समस्याओं का समाधान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश वाल्मीकि ने ठेका कर्मचारियों को एक दिन का साप्ताहिक अवकाश दिलाए जाने की मांग बैठक में रखी। इसके अलावा बैठक आउटसोर्सिंग व संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता महिपाल सिंह और संचालन आनंद प्रकाश वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर शिव नंदन वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, ऋतिक वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि, बंधन वाल्मीकि, आशीष कुमार, सर्वेश कुमार, संजीव कुमार, बाबू भाई, प्रताप सिंह, मोनू सिंह, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed