फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for action against those who made indecent remarks against former CM

Sambhal News: पूर्व सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who made indecent remarks against former CM
बहजोई। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपाइयों ने दो लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत की है। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को शिकायतीपत्र सौंपा। इसमें कहा है कि जिले के दो लोगों की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, उमेश यादव, सद्दाम कुरैशी, पप्पू यादव, सुनील यादव, निसार अहमद, शिवम, मनीष, आकाश शंखधार व भावना सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed