फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   delivery in train in chandausi

महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
delivery in train in chandausi
बलिया में मायके से आ रही महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर महिला को उत? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बलिया जिले से बहजोई आते समय बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बरेली से निकलने के बाद राम गंगा स्टेशन से चलते ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। यात्रियों ने भी मानवता दिखाते हुए अपनी सीटों को खाली कर दिया। महिला यात्री जच्चा की मदद में जुट गईं। तत्काल इसकी सूचना चंदौसी स्टेशन अधीक्षक को दी गई तो जीआरपी ने महिला को चंदौसी में उतार कर एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बहजोई थाने के नरौदा गांव निवासी पोशाकी की ससुराल बलिया जिले के पतलापुर गांव में है। पिछले कुछ दिनों में उसकी पत्नी हीरावती अपने मायके में थी। पोशाकी अपनी ससुराल गया तो वहां सभी ने कहा कि यहां पर गर्भवती की बेहतर देखभाल नहीं हो पाएगी। इसलिए पोशाकी अपनी पत्नी को डिलीवरी का समय पूरा होने पर भी उसे लेकर अपने गांव के लिए चल दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बरेली तक तो हीरावती की तबियत ठीक रही लेकिन जब वह बहजोई जाने के लिए मंगलवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर पर बैठी और ट्रेन बरेली के पहले स्टेशन राम गंगा पर पहुंची तो उसे दर्द होने लगा लेकिन वहां कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं था। लेकिन यात्रियों ने मानवता दिखाते हुए अपनी सीटें छोड़ दी। पुरुष दूसरी ओर चले गए, लेकिन महिला यात्रियों ने महिला की देखभाल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने राम गंगा स्टेशन से निकलते ही एक पुत्र को जन्म दे दिया। सूचना चंदौसी के रेलवे स्टेशन अदीक्षक आशीष कुमार मिश्रा को दी गई तो जीआरपी के साथ साथ एंबुलेंस को भी स्टेशन बुला लिया गया। सुबह ग्यारह बजे के करीब जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, वैसे ही तत्काल महिला को राजकीय चिकित्सालय भिजवा दिया गया। यहां से डाक्टरों ने दोनों जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घेर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed