{"_id":"67c60a8683ec37bb56086e59","slug":"deepa-sarai-was-called-a-stronghold-of-terrorists-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119868-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दीपा सराय को आतंकियों का गढ़ बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दीपा सराय को आतंकियों का गढ़ बताया
विज्ञापन
दीपा सराय में पुलिस चाैकी के लिए खोदाई।
- फोटो : दीपा सराय में पुलिस चाैकी के लिए खोदाई।
संभल। अति संवेदनशील संभल के मोहल्ला दीपासराय में पुलिस चौकी बनेगी। सोमवार को निर्माण के लिए जेसीबी से नींव की खोदाई कराई गई। इस दौरान एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ असमोली कुलदीप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटकर कार्य का शुभारंभ कराया। एएसपी ने कहा कि दीपा सराय ऐसा इलाका है जहां आतंकी व अन्य तरह के पेशेवर अपराधी रहते हैं। इसलिए सतर्कता जरूरी है। इसलिए पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है।
एएसपी बताया कि मोहल्ला दीपासराय में निर्माण होने वाली इस पुलिस चौकी को 1000 स्क्वायर फीट में निर्माण कराया जा रहा है। तीन मंजिला इस भवन में हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे पूरे इलाके की निगरानी की जा सके। बताया कि यह इलाका अपराध की दृष्टि से अति संवेदनशील है। अपराधियों की गतिविधियों पर पूरी निगरानी के लिए इस पुलिस चौकी के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस तीन मंजिल भवन में पुलिसकर्मियों के रहने की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
मालूम हो कि संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस दौरान नगर में कई स्थानों पर घटनाएं हुईं। दीपा सराय इलाके में दरोगा शाह फैसल पर जानलेवा हमला किया गया और लूटपाट की गई थी। इससे पहले भी दीपासराय मोहल्ले में कई बार माहौल खराब होता रहा है। पुलिस पर हमले किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेकपोस्ट तो इस इलाके में बनाया था लेकिन पुलिस चौकी का निर्माण करने के लिए अब निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
0000
हिंदूपुरा खेड़ा में भी बन रही पुलिस चौकी
संभल। हिंदूपुरा खेड़ा में तुर्तीपुर इल्हा रोड पर पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए पिलर लगाए गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होगा। यह इलाका भी 24 नवंबर को बवाल की जद में आ गया था। सैकड़ों की संख्या वाली भीड़ ने डीएम और एसपी पर हमला कर दिया था। छतों से फायरिंग की गई थी। इस इलाके में भी पुलिस को असहजता हुई थी। हालांकि बाद में हालात पर काबू पा लिया गया था। जिस समय पुलिस पर हमला किया गया था तब मुरादाबाद कमिश्नर व डीआईजी भी साथ थे। इसी बवाल को देखते हुए पुलिस चौकी निर्माण का निर्णय हुआ था। यह पुलिस चौकी भी नखासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही रहेगी।
00000000000000
रिठाली में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू
नखासा थाना क्षेत्र के रिठाली में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया गया है। यह पुलिस चौकी हिंदूपुरा खेड़ा से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित होगी। सोमवार को नींव की खोदाई शुरू कराई गई । इस पुलिस चौकी के निर्माण से हादसे होने पर घायलों को जल्द उपचार मिल सकेगा।
00000000
सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण भी इस महीने में हो जाएगा पूरा
जामा मस्जिद के नजदीक स्थित सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण तेजी से चल रहा है। दूसरी मंजिल पर काम जारी है। पहली मंजिल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सौंदर्यीकरण का काम बाकी है। माना जा रहा है कि इस महीने में ही पुलिस चौकी में स्टाफ की तैनाती हो जाएगी। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ेगी।
00000000000
बवाल के बाद शहर में सतर्कता बढ़ाई है। इसी क्रम में पुलिस चौकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पीड़ित लोगों को पुलिस की मदद जल्द मिल सकेगी और निगरानी भी पूरी तरह हो सकेगी।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल