{"_id":"5e0cebae8ebc3e87ea506eb0","slug":"death-to-cold-in-chandausi-sambhal-chandausi-news-mbd3348269122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शहर के मोहल्ला कागजी में एक व्यक्ति की ठंडे पानी से स्नान करते समय मौत हो गई। व्यक्ति को बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया।
शहर के मोहल्ला कागजी निवासी हारून (45) मजदूरी करके अपने छह बच्चों का जीविकोपार्जन करता है। उसकी पत्नी का भी डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है। बताते हैं कि बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे हारून नहाने के लिए बाथरूम में गया। पानी काफी ठंडा था।
स्नान करने के दौरान ही उसका हार्टफेल हो गया। वह बाथरूम के दरवाजे से ही टिका रह गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसकी बेटी ने आवाज दी। कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। डाक्टरों को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।