फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Death of corona infected elderly, 171 cases found

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 171 केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death of corona infected elderly, 171 cases found
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण अब जानलेवा भी साबित होने लगा है। मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में चंदौसी निवासी संक्रमित बुजुर्ग की मौत हुई है। जबकि 171 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित की दूसरी लहर के बाद पहली मौत है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को चंदौसी निवासी 61 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं दूसरी ओर 171 नए मरीज सामने आए हैं। जो मरीज मिले हैं इनमें पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी व अन्य लोग शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की पहली मौत हुई है। संक्रमण अब खतरनाक हो रहा है। नए मरीज भी लगातार सामने आ रहे हैं। एक दिन में 171 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें ज्यादातर रैंडम सैंपलिंग के दौरान संक्रमित पाए गए हैं। बताया कि जो संक्रमित मिले हैं उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। जिससे संक्रमण का प्रसार न हो सके। बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज का शव बृजघाट तक एंबुलेंस से कोरोना गाइडलाइन के अनुसार भेजा गया है। मरीज के संपर्क में जो मरीज रहे हैं उनकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed