फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death of child to burn

अलाव ताप रहे चार साल के मासूम की जलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
death of child to burn
संभल। संभल जिले के असमोली क्षेत्र अंतर्गत गांव मुबारकपुर बंद में अलाव पर आग ताप रहे मासूम बालक की मौत हो गई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब मासूम अन्य बच्चों के साथ अपने घर में लगे अलाव पर आग ताप रहा था। अचानक मचान पर रखे पतेई के पूल्हे में आग लगी तो मासूम पूल्हे के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम गांव मुबारकपुर बंद निवासी मोहम्मद हसन के चार वर्षीय बेटे मोहम्मद अर्श की आग में जलने से मौत हो गई है। हादसा उस समय जब मासूम बालक गांव के अन्य बच्चों के साथ घर में स्थित रसोई के अंदर अलाव ताप रहा था। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गए थे। घर पर बच्चे ही थे। सर्दी से बचने के लिए रसोई में बच्चों ने अलाव लगा लिया।
विज्ञापन

रसोई में बने स्लेब पर पतेई के पूल्हे रखे थे। उसमें अलाव से आग लग गई और जलते हुए पतेई के पूल्हे उनके बेटे पर आ गिरे। इस दौरान बच्चे निकलकर भाग गए। जब बच्चों ने हादसे की सूचना दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब तक मासूम की जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि अर्श अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। मां कमरूल निशा का रो रो कर बुरा हाल है। शनिवार को मासूम बालक का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed