फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   death body found

कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
death body found
कमरे में फंदे पर लटका महिला का शव
विज्ञापन

धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला मंदबुद्धि बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके वाले घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। पुलिस उनका इंतजार कर रही है।

गांव दिनौरा निवासी निसार की शादी दो वर्ष थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी हिना से हुई थी। बुधवार की रात आठ बजे महिला घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी होने पर घर में परिजन विलाप करने लगे। शोर-शराबा होने पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटना से महिला के मायके वालों को अवगत कराया। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके वाले मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed