{"_id":"62bca9aec4c8e17f2e54604b","slug":"death-body-found-chandausi-news-mbd433036990","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में फंदे पर लटका महिला का शव
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला मंदबुद्धि बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके वाले घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। पुलिस उनका इंतजार कर रही है।
गांव दिनौरा निवासी निसार की शादी दो वर्ष थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनेटा निवासी हिना से हुई थी। बुधवार की रात आठ बजे महिला घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी होने पर घर में परिजन विलाप करने लगे। शोर-शराबा होने पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटना से महिला के मायके वालों को अवगत कराया। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके वाले मौके पर नहीं पहुंचे थे।