फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of young man found on the track behind ITI

Sambhal News: आईटीआई के पीछे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Mon, 02 Sep 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Sep 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on the track behind ITI
बबराला (संभल)। बबराला स्टेशन के पास आईटीआई के पीछे रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर रात रामपुर खादर के मदनपाल (25) का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने बताया कि युवक हरिद्वार से लौट रहा था। पुलिस मौत की वजह ट्रेन से गिरकर होना मान रही है।
विज्ञापन

रजपुरा के गांव रामपुर खादर निवासी मदनपाल मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। शनिवार की रात वह सूबेदारगंज एक्सप्रेस से वापस लौट रहा था। बबराला पहुंचने से पहले अपने भाई मनवीर को फोन करके बाइक से स्टेशन बुला लिया। बताते हैं कि ट्रेन बबराला स्टेशन पर आकर रुकी, लेकिन मदनपाल नहीं उतरा। इसके बाद ट्रेन चली गई। उसका फोन भी रिसीव नहीं हुआ। मनवीर उसे तलाशते हुए राजघाट स्टेशन पहुंच गया। वहां भी उसका कुछ पता नहीं चला। देररात उसका शव आईटीआई के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। गुन्नौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन वर्षीय बेटा कृष्णा और बेटी रोशन को छोड़ गया है। पत्नी सुधा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed