फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of young man found hanging, case filed against three including wife

Sambhal News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी समेत तीन पर मुकदमा

Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, case filed against three including wife
बहजोई (संभल)। गांव बेहटा-जयसिंह निवासी कमल (28) ने रविवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका शव गेट के कुंदे में रस्सी से लटका मिला। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पत्नी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा-जयसिंह निवासी महिला उर्मिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल को राजपुर मढ़ैया निवासी बेटे का ससुर राजपाल और साला दुर्गेश उसके घर आए और बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही जाते समय बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी। तनाव के चलते रविवार को उसके बेटे ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बहजोई सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी हरमुखी, गांव राजपुर की मढ़ैया निवासी साले दुर्गेश व ससुर राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed