{"_id":"662ed4e15ba2c6c5000045d6","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-at-roadways-bus-stand-sambhal-news-c-204-1-chn1002-109723-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस स्टैंड पर मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस स्टैंड पर मिला अधेड़ का शव
Mon, 29 Apr 2024 04:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रोडवेज बस स्टैंड के यात्री शेड में रात आठ बजे करीब फैजगंज बेहटा के राजेंद्र का शव पड़ा मिला। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड के गार्ड विवेक ने रात करीब साढ़े नौ बजे करीब यात्री शेड मेें एक व्यक्ति को लेटे देखा, तो पूछताछ के लिए आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से अधेड़ को चंदौसी अस्पताल भिजवाया। यहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बदायूं जनपद के थाना फैजगंज के राजेंद्र के रूप मेें हुई है। बदायूं पुलिस की मदद से परिवार की संपर्क करने का प्रयास किया गया है। फिलहाल उसके शव को चंदौसी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि यात्री शेड में अधेड़ व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को भेजा गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से मिल आधार कार्ड के आधार पर परिवार को संपर्क किया गया है।