फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dead body of a newborn buried a day before in Sambhal disappeared from grave

Sambhal: एक दिन पहले दफनाए गए नवजात की खुदी पड़ी थी कब्र, शव था गायब... पर पेड़ पर जो दिखा उसे देखकर सब सन्न

Fri, 31 Mar 2023 10:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ओबरी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओबरी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Mar 2023 10:04 PM IST
सार

कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने के लिए पहुंचे परिजन कब्र खुली देखकर परेशान हो गए। इसकी जानकारी के बाद ग्रामीण भी एकत्र हो गए। आसपास तलाश किया।

विज्ञापन
Dead body of a newborn buried a day before in Sambhal disappeared from grave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां में गुरुवार की सुबह दफनाए जा चुके नवजात शिशु का शव शुक्रवार की दोपहर पेड़ पर रखा मिला। इसकी जानकारी पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। तंत्र-विद्या किए जाने का शक जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस घटना को तंत्र विद्या से जुड़ा मान रही है। इसी बिंदु पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

शहबाजपुर कलां गांव निवासी नसीम की पत्नी फिरदौस जहां ने मंगलवार को बालिका को जन्म दिया था। बुधवार की रात नवजात की उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने गुरुवार की सुबह में नवजात बालिका को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। शुक्रवार की दोपहर जुमा नमाज के बाद नसीम अपने भाई नाजिम और पिता अली मुर्तजा के साथ कब्रिस्तान फातिहा पढ़ने के लिए पहुंचे थे। जब कब्र खुली देखी तो वह परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी के बाद ग्रामीण भी एकत्र हो गए। आसपास तलाश किया तो कब्र से करीब 25 मीटर दूरी पर एक पेड़ की शाखाओं में शव रखा हुआ था। पेड़ के नजदीक कुछ सामग्री बिखरी हुई थी। परिजनों ने तंत्र विद्या का शक जाहिर करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और  शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक पड़ताल में यह घटना तंत्र विद्या से जुड़ी लग रही है। इसकी जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

सितंबर 2022 में महिला का शव कब्र से बाहर मिला था
इसी गांव में सितंबर 2022 में एक महिला का शव दफन के बाद कब्र से बाहर मिला था। उस समय भी ग्रामीणों ने तंत्र विद्या का शक जाहिर कर हंगामा किया था। हालांकि पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की थी। उस समय चर्चा थी कि महिला के शव को किसी ने तंत्र विद्या के लिए निकाला है। अब नवजात का शव मिलने पर ग्रामीण फिर महिला के शव निकाले जाने की घटना को जोड़कर रोष जाहिर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई लोग तंत्र विद्या करते हैं। ग्रामीणों ने ऐसे ही लोगों पर शव निकालने का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed