फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   dead body find of missing young man

पांच दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर कब्रिस्तान की कब्र में दबा मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
dead body find of missing young man
संभल। पांच दिन से लापता युवक का शव हत्या के बाद गांव के बाहर कब्रिस्तान में एक कब्र में दबा मिला। शव को खुली कब्र के अंदर घास व कूड़े से छिपाया गया था। आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद सोमवार की दोपहर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। वहीं हत्यारोपियों को लेकर पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता रही है।
विज्ञापन

27 मई की दोपहर को गांव ईसापुर-मूसापुर निवासी हाफिज मोनिस का 18 वर्षीय बेटा मोहम्मद नदीम लापता हो गया था। देर रात तक जब युवक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई और आठ लोगों पर अपहरण करने की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 28 मई को गुमशुदगी दर्ज की और अगले दिन 29 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही छानबीन शुरू की। इसी क्रम में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया। पूछताछ के आधार पर शव गांव के कब्रिस्तान से बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी हत्यारोपियों के नाम नहीं बता रही है। परिजनों को जब शव मिलने की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

सीओ अरूण कुमार सिंह और एसडीएम दीपेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को शांत किया। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव पूर्ण माहौल है। एहतियातन हयातनगर थाना पुलिस के साथ ही संभल, असमोली, रजपुरा और नखासा थाने की पुलिस मौके पर बुलाई गई। स्वॉट टीम भी मौजूद रही। परिजनों के अनुसार युवक सबमर्सिबल पंप की मोटर रिपेयरिंग का काम करता था और इन दिनों फल बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed