फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   daughter in low murder her mother in low in sambhal bahajoi

किसौली में बहू ने ही प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर कराई सास की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
daughter in low murder her mother in low in sambhal bahajoi
बहजोई। किसौली में बहू ने ही अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर अपनी सास की गोली मारकर हत्या कराई थी। पुलिस ने प्रधानाध्यापक की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बेटे की पत्नी, प्रेमी व प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।
विज्ञापन

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बीती 13 जनवरी की रात किसौली में प्रधानाध्यापक कुंवरपाल सिंह उर्फ मुन्नालाल की पत्नी रामवती की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रधानाध्यापक की ओर से पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि मृतका रामवती के बेटे ओमवीर की पत्नी मिथलेश ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान मिथलेश ने बताया कि उसकी सास रामवती उससे आए दिन झगड़ा करते हुए भला-बुरा कहती थी। घर खर्च के लिए रुपये भी नहीं देती थी और अपने बेटे ओमवीर की दूसरी जगह शादी कराने की धमकी देती थी। उस पर चोरी का इल्जाम तक लगाया गया था। पति से भी पिटवाती थी।
विज्ञापन

बीती 13 जनवरी को भी सास ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाया था। एसपी के मुताबिक आरोपी बहू के उसके बहनोई के भाई से संबंध थे। इसको लेकर उसने बहनोई के भाई को पूरी बात फोन से बताते हुए सास को मारने के लिए तैयार कर लिया। देर रात बहनोई का भाई राकेश अपने गांव के दोस्त के साथ गांव में आया। उसने अंदर से दरवाजा खोल दिया और राकेश ने तमंचे से मुख्य द्वार के पास कमरे में जमीन पर पुराल बिछाकर गद्दे पर सोयी सास की कनपटी पर गोली मार दी। एसपी ने बताया कि आरोपी बहू मिथलेश समेत उसके बहनोई के भाई राकेश यादव व उसके दोस्त चंद्रकेश यादव निवासी गांव बलकरनपुर थाना कुढ़फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा समेत दूसरी चीजें हुईं बरामद
बहजोई। एसपी ने बताया कि आरोपी राकेश यादव से तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस तथा चंद्रकेश से 1 चाकू बरामद हुआ है। इसके अलावा घटना में शामिल 2 मोबाइल व 1 रक्तरंजित शर्ट व 1 प्लेटिना बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह समेत सर्विलांस प्रभारी रवींद्र कुमार व एसओजी प्रभारी सुंदरलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed