फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dates announced for Urdu optional proficiency test for high school and junior high school level

Sambhal News: हाईस्कूल व जूनियर हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा के लिए तिथियां घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dates announced for Urdu optional proficiency test for high school and junior high school level
बहजोई (संभल)। हाईस्कूल व जूनियर हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा के लिए विभागीय मुख्यालय से तिथि घोषित की गई हैं। यह जानकारी मंगलवार को डीआईओएस श्यामा कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जूनियर हाईस्कूल स्तर की परीक्षा 9 दिसंबर को तथा हाईस्कूल स्तर की परीक्षा 10 व 11 दिसंबर को होना प्रस्तावित हैं। इन दोनों परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश शासन के अधीन विभगीय कार्यालयों में तैनात शासकीय समेत राज्य कर्मचारी, निगम व स्थानीय निकायों के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा व इसके समकक्ष या उर्दू विषय में कोई उच्चतर परीक्षा उत्तीर्ण न करने वाले अधिकारी व कर्मचारी ही हाईस्कूल की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल स्तर की वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा में वहीं अधिकारी व कर्मचारी भाग ले सकते हैं, जो जूनियर हाईस्कूल व उच्चतर परीक्षा उर्दू विषय से उत्तीर्ण न किए हों। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले को 1400,1000 व 800 रुपये तथा जूनियर हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 600, 400 व 200 रुपये के पुरस्कार समेत दक्षता प्रमाण पत्र दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed