फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Danger from electric wires passing over 26 council schools of the district

Sambhal News: जिले के 26 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से खतरा

Mon, 14 Oct 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Danger from electric wires passing over 26 council schools of the district
बहजोई (संभल)। सरकारी विद्यालयों में नौनिहालों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग भले ही गंभीर है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिले के 26 स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों की जिंदगी दाव पर है। विभागीय अधिकारियों को इसकी चिता नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले किए गए सर्वे में सामने आया कि जिले के 76 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन व एलटी लाइन के तार गुजर रहे हैं। जिला प्रशासन व विभाग के माध्यम से विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्युत लाइन हटवाने की बात कही थी। करीब छह माह पहले विद्युत निगम की ओर से 56 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनें हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दी गई थीं। लेकिन 22 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को शिफ्ट कराने की जहमत नहीं उठाई। बाद में खंड शिक्षा अधिकारियों ने सर्वे कर चार और विद्यालय चिह्नित किए। छह माह का समय बीतने के बाद भी इन 26 विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं विद्युत लाइनों को हटाने के लिए विद्युत निगम की ओर से ढिलाई बरती जा रही हैं। ऐसे में बारिश के समय इन विद्यालयों के ऊपर से होकर जा रहीं विद्युत लाइनों से विद्यार्थियों को खतरा बना रहना लाजिमी है।
विज्ञापन


पांच हजार विद्यार्थियों को हो रही मुश्किल
विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं इन विद्युत लाइनसें से ब्लॉक जुनावई के तीन, बनियाखेड़ा के छह, बहजोई के 10, पंवासा के तीन, संभल के एक और असमोली के तीन विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब पांच हजार विद्यार्थी मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शेष विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं इन विद्युत लाइनों को हटवाने के लिए विभाग व जिला प्रशासन की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। विद्युत अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है। कोशिश रहेगी, कि जल्द ही इन विद्यालयों के ऊपर से होकर गुजर रहीं विद्युत लाइनें हट कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो जाएं। -सचिन सक्सेना, जिला समंवयक निर्माण, समग्र शिक्षा, जिला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed