फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dangal: The match between Monis and the masked wrestler of Maharashtra ended in a draw

दंगल : मोनिस और महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dangal: The match between Monis and the masked wrestler of Maharashtra ended in a draw
मोनिस और महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल देखने के लिए आसपास के कई गांवों के दर्शक देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न साढ़े चार बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में हिंदू-मुस्लिम राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों में अल्ताफ भाईजान व हाजी जब्बार ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। नौ कुश्ती मुकाबलों में संभल के पहलवान वारिस का मुकाबला बरेली के बब्लू पहलवान, कलियर शरीफ के पहलवान मुन्ना का मुकाबला लखीमपुर खीरी के शाका, कलियर के मुन्ना का मुकाबला लखीमपुर के सुनील के साथ तथा कलियर के ही मोनिस पहलवान का मुकाबला महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान के साथ हुआ। इन सभी कुश्ती के मुकाबलों में पहलवानों की बराबर की टक्कर रही। कलियर के मोनिस फकीर बाबा ने लखीमपुर के पहलवान शाका को हराकर कुश्ती पर जीत दर्ज की।

जिला गाजियाबाद के सिकरौडा निवासी अय्यूब पहलवान ने शाहजहांपुर के फतेहगंज निवासी पहलवान ललित को हराकर कुश्ती जीती। बीसलपुर के इमरान पहलवान ने गाजियाबाद के सुहैल पहलवान को तथा अयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए पहलवान बजरंगी दास ने महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान को कुश्ती में हराकर जीत हासिल की। संचालन करते हुए बुलंदशहर के अकबर पहलवान ने बताया कि बहजोई के गांव अतरासी निवासी पहलवान विश्वजीत ने पीलीभीत के बरखेड़ा से आए पहलवान आरिफ को हराकर कुश्ती पर जीत दर्ज की। दंगल के रेफरी लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी से आए पहलवान शिव स्वरूप मिश्रा रहे। इसरार अली, डा. कादरी, मेरठ के शौकत पहलवान व उसमान अली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed