{"_id":"62bca8449a57d8114124253a","slug":"damage-in-gas-pipe-line-chandausi-news-mbd433036152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले चार दिन से 150 घरों में पेयजलापूर्ति संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले चार दिन से 150 घरों में पेयजलापूर्ति संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले चार दिन से 150 घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित
- शनिवार की शाम टोरंट गैस लाइन डालने पर क्षतिग्रस्त हुई थी पेयजल पाइप लाइन
चंदौसी (संभल)। टोरंट गैस लाइन बिछाने के लिए खुदाई के दौरान चार दिन पूर्व नगर पालिका की पाइप लाइन टूट गई, जिससे चार कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। अभी तक पाइप लाइन दुरुस्त न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से चार कॉलोनी के 150 घर प्रभावित हुए हैं। तीन दिन पहले नगर पालिका ने पानी टैंक भरकर भेजा था। इसके बाद टैंक नहीं भेजा गया है, जिससे लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
शहर में टोरंट गैस लाइन डालने का कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है। शनिवार की शाम को गोशाला रोड स्थित पिंक चौकी के पास गैस लाइन डालने को खुदाई के दौरान नगर पालिका की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे प्रताप कॉलोनी, लाइंस कॉलोनी, गायत्री विहार, मिलक में जाने वाली पेयजल पाइपलाइन का पानी बंद हो गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 150 घर प्रभावित हुए हैं। नगर पालिका से शिकायत के बाद रविवार को एक कालोनी में पानी से भरा टैंक भेजा गया था। इसके बाद दूसरा टैंक अभी तक नहीं भेजा गया है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुए चार दिन का समय बीत गया है। मगर नगर पालिका ने अभी तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कराया गया है, जिससे नगर पालिका की पाइप लाइन पर निर्भर 150 घरों को पेयजल आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूरदराज में लगे हैंडपंपों पर जाकर पानी भरकर डालना पड़ रहा है, जबकि लोग कई बार नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा गायत्री विहार प्रभावित बना है।
शनिवार की शाम से पेयजल आपूर्ति बाधित है। कई बार नगर पालिका परिषद के ईओ से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
ललित कुमार, गायत्री विहार, चंदौसी
रविवार को नगर पालिका ने पानी से भरा टैंक भेजा है। इसके बाद दोबारा पानी का टैंक नहीं भेजा गया है, जिससे घरेलू कार्य को पानी की आवश्यकता होने पर दूरदराज लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विमला देवी, गायत्री विहार, चंदौसी
हमारे घर में सबमर्सिबल नहीं लगा है। हम नगर पालिका की पाइप लाइन से आने वाले पानी पर ही निर्भर हैं। पिछले चार दिन से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर पेयजल आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है।
खुशबू शर्मा, गायत्री विहार, चंदौसी
सुबह हैंडपंप से पानी भरकर ला रहा हूं। इसके बाद सुबह दस बजे अपने कार्य पर चला जाता हूं। रात को आने के बाद दोबारा हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है।
विजेंद्र सिंह, गायत्री विहार, चंदौसी
टोरंट गैस लाइन द्वारा नगर पालिका की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की गई है। कॉलोनी में पानी का टैंक भेजा गया है, ताकि पेयजल के लिए लोग परेशान न हों। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार तक पाइप लाइन दुरुस्त हो जाएगी।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी